{"_id":"64a9597ff98676ca17047de6","slug":"paint-dealer-blackmailing-girl-by-making-obscene-photo-marriage-harassment-case-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की घिनौनी हरकत: युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर सामने आई ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की घिनौनी हरकत: युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर सामने आई ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून
Sat, 08 Jul 2023 06:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:11 PM IST
सार
शहर की रहने वाली एक युवती के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाए। अब शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यापारी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसने युवती की वीडियो भी बना ली। जब बात शादी की आई तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं वो युवती के वीडियो व फोटो से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती ने बताया कि 20 फरवरी 2022 को वह भांवत चौराहा स्थित रोहन बिल्डिंग मैटेरियल पर पेंट लेने गई थी। वहां प्रोपराइटर राहुल से उसकी मुलाकात हुई। इस बीच आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ संबंध बनाए। होश में आने के बाद कहा कि वह उस से प्यार करता है। शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाता रहा। जब वह शादी के लिए कहती तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर की अभद्रता
चार मई 2023 को जब बात की तो राहुल उससे अभद्रता पर करने पर उतारू हो गया। धमकी देते हुए कहा कि अब उसके साथ शादी नहीं करनी जो करना है कर ले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राहुल निवासी मोहल्ला अवध नगर के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।ये भी पढ़ें - क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल बैस ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे। इसके साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। वह कहता था कि हमारे बीच के संबंध में अगर किसी को बताया तो उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।ये भी पढ़ें - Girl Suicide Case: शोहदे करते थे ऐसी हरकतें, बेटी ने खत्म कर ली जिंदगी; पिता के इन पांच सवालों ने चौंकाया