फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Painful accident due to explosion of flour mill five people including two women injured

Mainpuri: आटा चक्की फटने से हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल

Sat, 24 Dec 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 11:49 AM IST
सार

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चक्की कैसे फटी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Painful accident due to explosion of flour mill five people including two women injured
आटा चक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आटा चक्की फटने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज का रहने वाला हरिश्चन्द्र पुत्र पोखपाल आटा चक्की चलाता है। आज सुबह वह ट्रैक्टर से आटा चक्की लेकर गेहूं पीसने के लिए गांव में निकला था। गांव में एक जगह उसने ट्रैक्टर खड़ा कर लिया, जहां गेहूं पिसाने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। उसने आटा चक्की चलाई तो तेज धमाके के साथ चक्की फट गई।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी घायल 

चक्की फटने के साथ ही पत्थर के टुकड़े हवा में तेजी से बिखरे, जिनकी चपेट में आने से हरिश्चन्द्र , नीरज पुत्रगण पोखपाल, गजराज पुत्र बाबूराम , हीरादेवी पत्नी भगवान दास व दुर्गा देवी पत्नी महाराज सिंह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तेजी से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed