फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pain of a young woman from Mirzapur: It was not a marriage but a deal found railway station police shocked

मिर्जापुर की युवती का दर्द: शादी नहीं सौदा हुआ...रेलवे स्टेशन पर ऐसे हाल में मिला, सच्चाई सुन पुलिस भी हैरान

Sat, 14 Jun 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 09:57 AM IST
सार

आगरा में फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक युवती बदहवास हालत में घूमती मिली। ये युवती मिर्जापुर की रहने वाली थी। उसने बताया कि उस उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। जबरन शादी करा दी गई। वो किसी तरह वहां से बचकर भाग निकली। 

 

विज्ञापन
pain of a young woman from Mirzapur: It was not a marriage but a deal found railway station police shocked
युवती की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik- ai

विस्तार

मिर्जापुर की युवती को पड़ोसी युवक 15 दिन पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन कराने के बहाने अपने साथ ले गया। बाद में उसका साैदा कर शादी करा दी। आरोप है कि युवती का उत्पीड़न किया जाने लगा। वह किसी तरह शुक्रवार को भाग निकली। ट्रेन से आगरा पहुंची। फोर्ट स्टेशन पर बदहवास हालत में घूम रही थी। 
विज्ञापन


 

कोशिश फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश पारस को जानकारी मिली। इस पर वो पहुंचे। युवती से बात की। उन्होंने बताया कि जीआरपी सहित अन्य अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट किया। इस पर मदद मिल गई। युवती को उसके घर पहुंचा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवतियों से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई
थाना जगदीशपुरा और सदर थाना क्षेत्र में युवतियों का पीछा कर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई भी लगाई गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने जगदीशपुरा पुलिस को बताया कि वह मुंबई में नौकरी करती हैं। 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आई है।

बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वह निजी काम से जा रही थीं। घर के पास रहने वाले आरोपी पवन दुबे ने रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद परिजन के साथ घर पर आकर पिटाई की। वहीं सदर थाने में युवती ने पुलिस को बताया कि वह पैदल पड़ोसी के घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी फरहान अभद्रता करने लगा। विरोध पर छेड़छाड़ कर मारपीट की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed