फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Padmashree Sudevi Dasi filed assault and ransom case against six people in mathura

मथुरा में पद्मश्री सुदेवी दासी से मारपीट: आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Jun 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 12:29 AM IST
सार

जिस जमीन पर सुदेवी दासी की गोशाला है, उसी को लेकर विवाद है। सुदेवी दासी का आरोप है कि भूस्वामी ने गोशाला में घुसकर उनके साथ मारपीट और चौथ वसूली के लिए धमकाया। 

विज्ञापन
Padmashree Sudevi Dasi  filed assault and ransom case against six people in mathura
गो सेविका सुदेवी दासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोवर्धन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गो सेविका सुदेवी दासी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर से महिला आयोग के आदेश पर गो सेविका की गोशाला में कार्यरत धवल सचदेवा के खिलाफ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी के आरोप में नौ जून को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस दोनों ही मामलों नकी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बता दें कि जर्मन मूल की फैडरिक इरिना ब्रुनिंग उर्फ सुदेवी दासी 1998 में राधाकुंड पहुंची। यहां हरिओम पुत्र गोपाल के संपर्क में आईं। उस समय हरिओम ठाकुर श्री गोपीनाथ जी महाराज विराजमान मंदिर राधाकुंड मणिपुर ट्रष्ट के प्रबंधक थे। ट्रष्ट की जमीन पर उन्होंने बिना एग्रीमेंट किए सुदेवी दासी को गोसेवा के लिए जमीन दे दी।
विज्ञापन

  
अब गोशाला में दो हजार से अधिक गाय पल रही हैं। इस जमीन पर भूस्वामित्व अधिकार हरिओम शर्मा का है। उसके बेटे गिरधारी लाल शर्मा ने जमीन खाली करने को कहा तो विवाद खड़ा हो गया। भूस्वामी की ओर से महिला आयोग में दिए गए शिकायती पत्र पर गोशाला कर्मचारी धवल सचदेवा निवासी राधा सुरभी गोशाला के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा 9 जून को दर्ज हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्वामी के पुत्र पर लगाया आरोप 
इसके बाद गो सेविका ने गिरधारी लाल शर्मा व अन्य पांच छह अज्ञात लोगों पर गोशाला में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, मारने की धमकी, चौथ वसूली के आरोप में शिकायती पत्र एसपी मथुरा को दिया गया। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते गोवर्धन पुलिस गिरधारी लाल शर्मा सहित पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत पाराशर ने बताया कि गो सेविका विदेशी महिला सुदेवी दासी ने गोशाला में घुसकर मारपीट कर चौथ मांगने का आरोप गिरधारी लाल शर्मा सहित छह अज्ञात लोगों पर लगाया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने कहा कि जिस जमीन पर गोशाला संचालित हो रही है, वह जमीन गोपीनाथ मंदिर मणिपुर ट्रस्ट की है। हरिओम शर्मा बतौर प्रबंधक उस पर काबिज है, जमीन उनके नाम है। जबकि धवल सचदेवा निवासी चैतन्य विहार वृंदावन उक्त जमीन ट्रस्ट की होने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed