फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy procurement will start from October 3

Agra News: तीन अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद

Sun, 01 Oct 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from October 3
कासगंज। जिले में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद अब तीन अक्तूबर से शुरू होगी। एक अक्तूबर को रविवार व दो अक्तूबर को गांधी जयंती के चलते खरीद प्रक्रिया तय तिथि से दो दिन प्रारंभ होगी। खरीद के लिए 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकरण के आधार पर फसल की खरीद की जाएगी। जिससे किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके। खरीद को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं। इस बार 15 हजार हेक्टेयर में फसल बोई गई है। बारिश अच्छी होने से फसल की अच्छी पैदावार होने का अनुमान लगाया है। शासन से एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इस दिन रविवार है वहीं दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश है, जिसके चलते अब तीन अक्तूबर से खरीद होगी। धान खरीद के लिए तीन सरकारी एजेंसियों ने अपनी रुचि दिखाई है। खाद विभाग सभी सात विकास क्षेत्र में एक एक केंद्र पर धान की खरीद करेगा। वहीं पीसीएफ 11 केंद्रों के माध्यम से खरीद करेगा। भारतीय खाद्य निगम एक केंद्र पर खरीद करेगा। जिले को 2000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कामन धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल एवं सुगंधा किस्म के धान के लिए 2203 रुपये क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed