{"_id":"618c0b9746fb29773b58df6a","slug":"oxygen-will-not-be-a-problem-for-patients-ramnaresh-mainpuri-news-agr514269369","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले के लोगों के लिए ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले के लोगों के लिए ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को लोकार्पण हो गया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने प्लांट का लोकार्पण करते हुए कहा कि अब जिले के लोगों के लिए ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं आएगी।
यहां राजस्थान लिकर्स लिमिटेड के सौजन्य से 334 एलपीएमपीएसए क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट के साथ 62.5 केवीए जनरेटर संयंत्र की स्थापना कराई गई है। बुधवार को प्लांट का लोकार्पण करते हुए आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना कालखंड की दूसरी लहर में तमाम मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था। इसी कमी को दूर करने के लिए केंद्र, प्रदेश सरकार के साथ-साथ विधायक निधि, समाजसेवियों का सहयोग लेकर प्रत्येक जनपद में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता के समय किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी के कारण जान न जाए। इसे देखते हुए जनपद में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होकर संचालित हो चुके हैं। कहा कि राजस्थान लिकर्स लि. के प्रबंध निदेशक तिलक राज शर्मा ने विधानसभा भोगांव क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। उनके द्वारा स्थापित कराए गए प्लांट का फायदा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिमारी अविनाश कृष्ण सिंह, राजस्थान लिकर्स के प्रबंध निदेशक तिलक राज शर्मा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, उप जिलाधिकारी भोगांव राज नारायण त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग ममता राजपूत, प्रेम सिंह शाक्य, सरितकांत भाटिया, मनोज दीक्षित, उजागर सिंह, बॉबी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन विजय सिंह बैस ने किया।