फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oxizen pipeline is damaged in district hospital

10 साल से बंद पड़ी पाइपलाइन हुईं खराब

Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
oxizen pipeline is damaged in district hospital
जिला अस्पताल के वार्ड में लगी सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन - फोटो : Agra City
आगरा। नियंत्रण महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में जिला अस्पताल को उच्चीकृत करने में 1.88 करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची और लापरवाही साफ दिखती है। यहां चार विभागों के वार्ड में आधी-अधूरी पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दी गई है। 10 साल में यह आधी-अधूरी लाइन भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

कैग की रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, सर्जिकल वार्ड और मेडिसिन के 110 बेड तक लिक्विड ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जानी थी। 10 साल पूरे होने पर भी यह सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम पूरा नहीं हो पाया है। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद ऑक्सीजन प्लांट तैयार हुआ है। इस प्लांट से सभी विभागों के बेड को सेंट्रल पाइपलाइन से ऑक्सीजन को कनेक्ट किया जा रहा है। इस काम के दौरान कार्यदायी संस्था ने कई जगह से पाइपलाइन खराब होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी है। बिना मरम्मत के यह पाइप लाइन काम नहीं करेगी।
विज्ञापन

अब 138 बेड तक पहुंचाई जाएगी ऑक्सीजन
जिला अस्पताल में अब बेड की संख्या 138 हो गई है। इसमें पोषण पुनर्वास केंद्र के 25 और तीन बेड सर्जिकल वार्ड के हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है, इससे सभी 138 बेड तक सेंट्रल पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन की मरम्मत करनी पड़ेगी: डॉ. अग्रवाल
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यकाल से पहले का मामला है, अब ऑक्सीजन प्लांट से सभी विभागों तक सेंट्रल पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि वार्ड में लगी पाइपलाइन कई जगह से खराब हो चुकी है, उसे ठीक करके ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed