फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   overspeed car collided with wall of bridge on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर, हादसा देख दहल गया लोगों का दिल

Tue, 31 Jul 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Updated Tue, 31 Jul 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
overspeed car collided with wall of bridge on yamuna expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे हिस्से में पुलिया की दीवार घुस गई।   
विज्ञापन


बताया गया है कि स्कॉर्पियो कार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। कार ओवरस्पीड में चल रही थी। माइल स्टोन 133 के पास अनियंत्रित होकर कार पुलिया में जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

overspeed car collided with wall of bridge on yamuna expressway
हादसे में घायल हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार सवार अरुण शर्मा पुत्र अशोक शर्मा (26) निवासी नोएडा, सुनील यादव पुत्र हवलदार यादव (23), मुकेश मिश्रा पुत्र बबलू मिश्रा, आकाश कुमार पुत्र अजय सिंह (22) निवासी छपरा, बिहार घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। यमुना एक्सप्रेसवे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल चार में से दो हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में स्कार्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे क्रेन की मदद से पुलिया से हटाकर सड़क किनारे कराया गया है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed