फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   overhead water tank demolished in Agra in five seconds; video goes viral

UP: पांच सेकंड में जमींदोज हुई टंकी, कालिंदी विहार में जल संकट; तीसरे दिन भी बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Tue, 27 Jan 2026 07:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 Jan 2026 07:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। पानी की टंकी गिराए जाने के बाद से क्षेत्र में जल संकट खड़ा हो गया है। तीन दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

विज्ञापन
overhead water tank demolished in Agra in five seconds; video goes viral
जमींदोज हुई पानी की टंकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार इलाके में पेयजल संकट लगातार तीसरे दिन भी बरकरार है। जर्जर पानी की टंकी को गिराने के दौरान नीचे बना अंडरग्राउंड जल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


तीन दिन पहले नगर निगम द्वारा टंकी गिराने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान तेज धमाके के साथ पांच सेकंड में पूरी ध्वस्त हो गई थी। टंकी के गिरे मलबे की चपेट में अंडरग्राउंड पानी का टैंक आ गया। टैंक की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें टंकी का मलबा और गंदगी भर गई, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि कालिंदी विहार के किसी भी घर में बीते तीन दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों के लिए लोग परेशान हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग आसपास के इलाकों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी गिराने से पहले वैकल्पिक जलापूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की गई। न ही इस बारे में सूचना दी गई। फिलहाल अंडरग्राउंड टैंक की सफाई का काम जारी है। साथ ही गिरे मलबे को हटाया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed