{"_id":"6ae8fd5a18a4208f76038438","slug":"overall-winner-in-agra-division-under-14-category-in-state-cricket-league-agra-news-c-25-agr1067-1203028-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्य क्रिकेट लीग में आगरा मंडल अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्य क्रिकेट लीग में आगरा मंडल अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल विजेता
Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम अंडर-14 बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में वाराणसी मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 120 रन बनाए। आगरा के गेंदबाज दिनेश और आजाद ने 2-2 व तेजस्व ने 1 विकेट लिया। जवाब में उतरी आगरा की टीम ने 14 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्ष स्वरूप ने नाबाद 54, तेजस्व ने 45 और आजाद ने नाबाद 22 रन की पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई और ओवरऑल चैंपियन का गौरव दिलाया। इस उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, मास्टर पंकज शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, पंकज कश्यप, उपमा सिंह आदि ने बधाई दी।