फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outpost in-charge is pressurizing for agreement

Agra News: चौकी प्रभारी बना रहे समझौते का दबाव

Sat, 02 Dec 2023 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge is pressurizing for agreement
चौकी प्रभारी बना रहे समझौते का दबाव
विज्ञापन

- पीड़ित महिला ने समाधान दिवस में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गुलरियापुर स्थित एक जमीन संंबंधी मामले में गुलरियापुर निवासी महिला ने चौकी इंचार्ज पर विपक्षियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया। बताया कि उस पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। शनिवार को पीड़िता ने समाधान दिवस में सीडीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव गुलरियापुर निवासी कृष्णा देवी ने शनिवार को समाधान दिवस में मौजूद सीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके खेत पर रसूखदार ने 495 वर्ग फीट पर नींव भर ली है। इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल और कानूनगो मौका मुआयना करने गए थे। उसकी जमीन पर कब्जा मिला था। लेखपाल और कानूनगो जब चौकी रामनगर पर कब्जा हटवाने के लिए फोर्स लेने गए। तो चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल मुहैया नहीं कराया। महिला ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी उन पर जबरन समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। सीडीओ ने शिकायत मिलने के बाद अधीनस्थ को जांच कर कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed