फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outline made for collective Upanayana Sanskar and Brahmin Conference

Agra News: सामूहिक उपनयन संस्कार व ब्राह्मण सम्मेलन की बनाई रूपरेखा

Mon, 03 Feb 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Outline made for collective Upanayana Sanskar and Brahmin Conference
सोरोंजी। तीर्थनगरी में वराह घाट पर ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक हुई। आगामी 5, 6 और 7 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार, ब्राह्मण सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 101 बटुकों का विद्वान ब्राह्मण आचार्यों द्वारा उपनयन संस्कार कराया जाएगा। 5 फरवरी को सुबह 9 बजे मुंडन संस्कार, शाम 5 बजे गोष्ठी का आयोजन होगा। 6 फरवरी को सुबह 9 बजे बच्चों का आशीर्वाद कार्यक्रम, विप्र गौरव सम्मान व मेधावी छात्र सम्मान होगा। दोपहर 12 बजे ब्राह्मण सम्मेलन होगा। 7 फरवरी को दोपहर 1 बजे जनेऊ संस्कार संपूर्ण, दोपहर 2 बजे गंगा परिक्रमा देव दर्शन, शाम 5 बजे ब्रह्म भोज कार्यक्रम होगा। बैठक में सुरेंद्र महेरे, जयप्रकाश त्रिवेदी, सोमदत्त पाठक, हरिओम पचौरी, शिव वेंदेल, सौरभ उपाध्याय, मनीष पंडा, अतुल निर्भय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed