फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outcry from fever in the district, villages becoming dengue hotspots

Agra News: जिले में बुखार से हाहाकार, डेंगू हॉटस्पॉट बन रहे गांव

Fri, 08 Sep 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Outcry from fever in the district, villages becoming dengue hotspots
कासगंज। जिले में बुखार से हाहाकार मचा हुआ है। गांव लगातार डेंगू के हॉटस्पॉट बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में बुखार के 158 नए मरीज चिन्ह्त किए गए हैं। इन मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच को सैंपल लिए गए है। बाढ़ बारिश के बाद हालात लगातार बिकराल होते जा रहे हैं। अब तक जिले में बुखार से 18 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम धर्मपुर में फिर से एक महिला की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच करने के लिए पहुंची। गांव में 10 नए मरीज बुखार से पीड़ित मिले। सभी के मलेरिया, डेंगू जांच को सैंपल लिए गए। इस गांव में अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं। ग्राम मिल्की में 15 दिन से बुखार का कहर लगातार बना हुआ है। इस गांव में टीम को बुखार के 8 नए मरीज मिले।
विज्ञापन

सोरों के ग्राम मिर्जापुर में एक दिन पहले 2 मलेरिया मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। इस गांव में बुखार के 65 नए मरीज मिले। इन मरीजों की मलेरिया डेंगू जांच को सैंपल लिए हैं। सहावर के ग्राम इतवारपुर मेंं बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में बुखार के 27 मरीज मिले। हसनपुर में बुखार की सूचना पर पहुंची टीम ने शिविर लगाकर जांच की। बुखार के 32 मरीज मिले। पटियाली के प्यार पुर में पहुंची टीम ने मरीजों की जांच की। जिसमें बुखार के 16 मरीज मिले। इन मरीजों की डेंगू मलेरिया जांच को रक्त के सैंपल लिए गए। ढोलना के बाहिदपुर माफी, मेमडी में भी डेंगू का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। इन गांव में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed