फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OTS filled the pockets of electricity department, collected Rs 26 crore revenue

Agra News: ओटीएस ने भर दी विद्युत विभाग की झोली, 26 करोड़ राजस्व जमा

Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
OTS filled the pockets of electricity department, collected Rs 26 crore revenue
​उपखंड कार्यालय भोगांव पर एसडीओ के साथ ओटीएस प्रगति की समीक्षा करते अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप।
ओटीएस ने भर दी विद्युत विभाग की झोली, 26 करोड़ राजस्व जमा
विज्ञापन

- 41 हजार लोगों ने योजना का लिया लाभ, तीसरे चरण की योजना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) ने विद्युत विभाग की झोली भर दी है। दो चरणों में 26 करोड़ का राजस्व जमा हुआ है। जिले के 41 हजार लोगों ने योजना का लाभ लिया है। अब 15 फरवरी तक तीसरे चरण के लिए योजना शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने समीक्षा बैठक के बाद अधीनस्थों को तीसरे चरण में भी अधिक से अधिक बकाया राशि जमा कराने के लिए प्रेरित किया है।
ओटीएस का दूसरा चरण समाप्त होने पर अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने पावर हाउस स्थित कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि दो चरणों की ओटीएस में जिले के 41 हजार लोगो ने लाभ लिया है। इससे विभाग को 26 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने पावर हाउस कॉलोनी स्थिति अपने कार्यालय पर अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी के साथ वीसी के माध्यम से ओटीएस प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी डोर टू डोर नॉक कर उपभोक्ताओं से मिलकर ओटीएस की जानकारी दें। जनप्रतिनिधियों से मिलकर उपभोक्ताओं को योजना में जुड़ने की अपील करें। एसएसओ कॉलिंग के माध्यम से बकायेदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सौंपा गया अलग-अलग लक्ष्य
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लाइनमैन 25 हजार तक, जेई 25 से 1 लाख और एसडीओ एक लाख से ऊपर तथा अधिशासी अभियंता 2 से 5 लाख तक के बकायेदारों से स्वयं मिलकर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। लाउडस्पीकर के साथ डुगडुगी बजाकर योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार भी किया जाए। बड़े गांव में मेगा कैंपों का आयोजन करें। उन्होंने कहा तीसरे चरण में लगभग 30 से 40 हजार लोगो को ओटीएस योजना में जोड़ें। जिस क्षेत्र में अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ लेंगे उस क्षेत्र के जेई व लाइनमैन को सम्मानित किया जाएगा।


दूसरे चरण तक अलग-अलग खंड की प्रगति
- खंड प्रथम में 3011 लोगों से 1 करोड़ 73 लाख राजस्व प्राप्त हुआ
- खंड द्वितीय में 19225 लोगों से 11 करोड़ 99 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है
- खंड तृतीय में 19224 लोगों से 12 करोड़ 32 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed