{"_id":"69b5d179dea68c8e60000b2c","slug":"otp-kept-coming-on-mobile-98-thousand-rupees-were-deducted-from-the-account-agra-news-c-364-1-sagr1046-126399-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोबाइल पर आते रहे ओटीपी, खाते से कट गए 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोबाइल पर आते रहे ओटीपी, खाते से कट गए 98 हजार रुपये
Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा। साइबर ठगों ने पहले मोबाइल पर दो बार कॉल किया। रिसीव न होने पर कई बार ओटीपी भेजे। पीड़ित ने सुबह जागकर देखा तो दो बार में खाते से 98 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए थे। शिकायत पर थाना एकता पुलिस जांच में लगी है।
थाना एकता क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी दिवाकर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह फोन साइलेंट कर सो गए थे। शनिवार सुबह जागकर देखा तो उनके फोन पर अज्ञात नंबर से दो कॉल थीं। 15 से 20 मैसेज ओटीपी आने के थे। यह देख उनके होश उड़ गए। बैंक खाता नंबर का बैलेंस चेक किया तो दो बार में साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर थाना एकता में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद