फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   others

शिक्षित युवाओं का शोषण कर रहीं सरकारें: हरिकिशोर तिवारी

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
others
करहल (मैनपुरी)। सरकारें स्नातक और इससे उच्च शिक्षाधारी युवाओं को मात्र पांच से 10 हजार रुपये मासिक पर नौकरी दे रही है। वह भी आउट सोर्सिंग के माध्यम से दी जा रही हैं। यह युवाओं का शोषण है। शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर स्थाई रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए। यह बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को एक मैरिज होम में सम्मान समारोह के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिला रोजगार केंद्रों की दशा बहुत खराब है। उनका संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इंजीनियर हों या कर्मचारी। हमेशा ही उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से प्रयास किया गया है। जरूरी होने पर संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे। हमारा प्रयास है बेरोजगार स्नातकों को उचित रोजगार मिले। बाद में तहसील पहुंचकर वकीलों और कर्मचारियों से मिलकर सहयोग मांगा। सत्यप्रकाश दुबे, शंशाक मिश्रा, सुरेश यादव, अरुणेंद्र यादव, श्रीनिवास यादव, आशीष पांडेय, विवेक पांडेय, शहवाज कुरैशी, गिरीश दीक्षित, कूकी पांडेय, विनोद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भड़ारे ने प्रसाद ग्रहण किया
करहल। किरथुआ में तिराहे पर श्रीमद् भागवत सप्ताह के बाद हुए भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, सतीशचंद्र, ग्रीश यादव, पवन यादव, अंकित यादव, पुनीत यादव, बैजनाथ, शशांक चतुर्वेदी, विक्की यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed