फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OT seal of two hospitals operated by ignoring rules

Agra News: नियमों की अनदेखी कर संचालित दो अस्पतालों की ओटी सील

Thu, 06 Jun 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
OT seal of two hospitals operated by ignoring rules
मैनपुरी। जिले में अधूरे मानकों से संचालित अस्पतालों पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को करहल क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित दो अस्पतालों की ओटी को डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि कस्बा करहल में न्यू आशा हॉस्पिटल और केके हॉस्पिटल नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे है। न तो यहां पंजीकृत डॉक्टर बैठते हैं और न ही यहां मरीजों के जीवन की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह करहल पहुंचे। यहां न्यू आशा हॉस्पिटल के निरीक्षण में पाया कि हॉस्पिटल की ओटी नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही है। यहां कोई भी एमबीबीएस सर्जन नहीं मिला जबकि शिकायत की गई थी कि यहां सर्जरी की जा रही है। इसके बाद डिप्टी सीएमओ अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डिप्टी सीएमओ केके हॉस्पिटल करहल पहुंचे यहां निरीक्षण के दौरान कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने केके हॉस्पिटल की ओटी को भी सील कर दिया। दोनों हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि तीन दिन में पंजीकृत डॉक्टरों को उनके सामने पेश करें। वहीं एक अन्य शिकायत की गई थी कि अवैध रूप से कस्बा करहल में पार्क हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ को निरीक्षण के दौरान यहां न तो काई डॉक्टर मिला और न ही कोई मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed