{"_id":"657ab5b32bdec4855a0ae293","slug":"orphan-monkey-children-have-become-support-to-each-other-after-death-of-their-mothers-in-agra-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: करंट लगने से हुई माताओं की मौत, बंदर के अनाथ बच्चे बने एक-दूसरे का सहारा; वाइल्ड लाइफ टीम कर रही देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: करंट लगने से हुई माताओं की मौत, बंदर के अनाथ बच्चे बने एक-दूसरे का सहारा; वाइल्ड लाइफ टीम कर रही देखभाल
Thu, 14 Dec 2023 01:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:28 PM IST
सार
आगरा में करंट लगने से माताओं की मौत हो गई तो बंदर के अनाथ बच्चे एक-दूसरे का सहारा बने। वाइल्ड लाइफ टीम देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो अलग-अलग घटनाओं में बंदर के बच्चों की माताओं की करंट लगने से मौत हो गई। एक 15 दिन का बच्चा और एक 20 दिन की बंदर की बच्ची अनाथ हो गई। इन बच्चों का सहारा वाइल्ड लाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट बनी। बच्चों का पहले चिकित्सकीय इलाज किया गया। साथ में प्राकृतिक माहौल दिया गया। दोनों अनाथ बच्चे अब एक-दूसरे का सहारा बन गए है।
विज्ञापन
शहर में बंदरों से बचने के लिए लोग अपने घरों की बाउंड्री पर करंट के तार लगा रहे है, जो बंदरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि इन बंदर के बच्चों की माताओं की करंट लगने से राजा मंडी और संजय प्लेस क्षेत्र में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर यूनिट के सदस्य मौके पर पहुंचे थे। वह दोनों बंदर के बच्चों को ले आए। अब यह बच्चे एक-दूसरे के सहारे बड़े हो रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ.एस इलियाराजा ने बताया कि बंदर के दोनों बच्चे काफी छोटे है। इसलिए देखभाल करना आसान काम नहीं। बच्चों को ताजे फलों के साथ नियमित अंतराल पर दूध भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन