फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Orphan children will get benefit during the Corona period

कोरोना काल में अनाथ बच्चों को मिलेगा लाभ

Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Orphan children will get benefit during the Corona period
मैनपुरी। विकासखंड मैनपुरी परिसर में मंगलवार को बाल कल्याण समिति की बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री योजना के तहत लाभांवित किया जाना है। पात्रता के आधार पर 31 दिसंबर तक आवेदन जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में दोनों या किसी एक की मृत्यु 11 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच हुई हो वह पात्रता के दायरे में होंगे। ग्राम प्रधानों तथा निकायों के सभासदों को पत्र भेजा गया है। जिससे पात्रों के आवेदन पत्र बाल कल्याण समिति कार्यालय अथवा प्रोबेशन कार्यालय में समय से जमा कराए जा सके । उन्होंने प्रभावित बालक बालिकाओं की अलग-अलग सूची जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी, सदस्य अरुंधती, रानू द्विवेदी, रवींद्र सिंह, कार्यालय सहायक ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed