फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Orlando lost in the beauty of the Taj

ताज की खूबसूरती में खो गए ऑरलैंडो

Mon, 21 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Orlando lost in the beauty of the Taj
सूरज ढलने को था। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगी थीं। सफेद शर्ट और नीली जींस में ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के हीरो ऑरलैंडो ब्लूम बस एक टक संगमरमरी ताजमहल को निहारे जा रहे थे। समय बार-बार ताज से बाहर जाने के लिए दस्तक दे रहा था। मगर, इस संगमरमरी इमारत के दीदार से ब्लूम का मन नहीं भर पाया था। उनके कदम कुछ दूर चलने के बाद रुक जाते और पलटकर इसे फिर निहारते।
विज्ञापन

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से युवाओं के दिलों पर छाए हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम सुरक्षा घेरे में रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे अमर सिंह के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। वह जैसे ही स्मारक पहुंचे तो कुछ पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। ब्लूम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। मगर, सुरक्षाकर्मियों ने आसपास नहीं फटकने दिया। ब्लूम ने लगभग एक घंटे तक ताज का दीदार किया। इधर, अंधेरा भी घिरने लगा था। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों और अमर सिंह ने ब्लूम को चलने के लिए कहा। वह चलते-चलते बस इतना ही बोले ‘अमेजिंग’। बता दें कि हॉलीवुड अभिनेता के भ्रमण का पूरा बंदोबस्त जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने उन्हें भ्रमण कराया।
विज्ञापन

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि ताजमहल को किसी प्रचार की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ब्लूम के आने से यहां पर्यटन को बढ़ावा जरूर मिलेगा।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा की गईं व्यवस्थाओं की अमर सिंह ने तारीफ की। कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देता हूं। यह बंदोबस्त करके उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ब्लूम मेरे अच्छे दोस्त जरूर हैं, लेकिन उनके बारे में मुझसे ज्यादा अखिलेश यादव जानते हैं। क्योंकि वह (अखिलेश यादव) युवा हैं और उन्होंने ब्लूम की सारी फिल्में देखी हैं। अमर सिंह ने कहा कि ऑरलैंडो ब्लूम ने ताज को सराहा है। वे उत्तर प्रदेश पर्यटन के दूत बनेंगे, ऐसा मेरा मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed