फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Order of inquiry against Junior Engineer and Line Staff

अवर अभियंता और लाइन स्टाफ के विरुद्ध जांच के आदेश

Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Order of inquiry against Junior Engineer and Line Staff
मैनपुरी। दो दिन पहले करीमगंज क्षेत्र में प्रवर्तन दल आगरा और मैनपुरी ने बड़ी बिजली चोरी पकड़ी थी। ये चोरी एक फूड फैक्टरी में की जा रही थी। मामले में क्षेत्रीय अवर अभियंता और लाइन स्टाफ के विरुद्ध जांच के लिए अधीक्षण अभियंता ने आदेश जारी किए है। जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल आगरा और मैनपुरी की टीम ने बृहस्पतिवार रात को संयुक्त रूप से करीमगंज क्षेत्र में आराध्या फूड फैक्टरी पर छापेमारी की थी। रात में यहां मीटर बाईपास कर सीधे ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी की जा रही थी। जांच में पाया गया कि 35 किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी। इस पर विद्युत निगम ने 20 लाख रुपये का जुर्माना फैक्टरी संचालक अजय चौहान पर लगाया था। अब मामले में क्षेत्रीय अवर अभियंता शुभम मद्धेशिया व लाइन स्टाफ के खिलाफ जांच के लिए अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर को मामले में जांच कर स्टाफ की संलिप्तता मिलने पर विधिक कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता व लाइन स्टाफ के विरुद्ध बिजली चोरी के एक मामले में जांच के आदेश दिए हैं। संलिप्तता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed