फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Orange alert issued for fog; schools up to class 8 will open at 10 AM.

Agra News: कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 10 बजे से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

Sat, 20 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Orange alert issued for fog; schools up to class 8 will open at 10 AM.
कोहरे में निकलते वाहन और मेहताब बाग से ताज देखने का प्रयास  करते पर्यटक
आगरा। शहर के मौैसम के मिजाज में 24 घंटों में बड़ा बदलाव आया है। बृहस्पतिवार को तापमान में आई करीब 6 डिग्री की गिरावट के बाद शुक्रवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में फिर से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। हालांकि, अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन तापमान में वृद्धि के चलते ठंड का असर कम होगा। वहीं कोहरे और सर्दी को देखते हुए डीएम अरविंद एम बंगारी के आदेश पर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बीएसए जितेंद्र गोंड ने कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घना कोहरा और अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते जनजीवन की रफ्तार थम सी गई थी। सीजन का सबसे ठंडा दिन होने और कोहरे के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे निकली धूप ने शहरवासियों को राहत दी। धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक बार फिर से उछाल आया और यह 21.8 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शनिवार के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले तीन दिन मौसम यथावत रहेगा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर फिर से तापमान में कमी आने के साथ कोहरे की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घने कोहरे में ओझल हुआ ताज, मेहताब बाग से निराश लौटे सैलानी
सर्द मौसम के साथ बढ़े कोहरे ने ताजमहल के दीदार में रोड़ा अटकाया। शुक्रवार को ताजमहल साप्ताहिक बंदी के कारण पर्यटकों के लिए नहीं खुलता है। ऐसे में पर्यटक मेहताब बाग से ताज के दीदार की ख्वाहिश पूरी करते हैं। शुक्रवार को कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता शून्य होने के कारण सैलानियों को ताज का दीदार नहीं हो सका और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

कोहरे में निकलते वाहन और मेहताब बाग से ताज देखने का प्रयास  करते पर्यटक

कोहरे में निकलते वाहन और मेहताब बाग से ताज देखने का प्रयास  करते पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed