फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   opretion muskan in mainpuri

ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई प्रिया के चेहरे पर रौनक

Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
opretion muskan in mainpuri
किशनी (मैनपुरी)। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गांव खड़ेपुर निवासी एक 10 वर्षीय बच्चे को उसकी मां से मिलाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पीआरवी 698 पर तैनात पुलिसकर्मी गांव कुंदनपुर के पास गश्त पर थे। तभी एक 10 वर्षीय बालक उन्हें रोता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम रितिक निवासी गांव खड़ेपुर बताया। पुलिसकर्मी उसे लेकर खड़ेपुर पहुंचे तो बताया कि पिता कांशीराम कालोनी में रह रहे हैं। वहां पता चला कि पिता गांव दौलतपुर रहने चले गए हैं। पुलिस ने बालक के सौतेले पिता उमेश गुप्ता से संपर्क किया तो उसने सुबह आने की बात कही। शुक्रवार की सुबह थाने पहुंच कर बताया कि बृहस्पतिवार को पुत्र निमंत्रण में गया था वहीं से लापता हो गया था। बच्चे की मां प्रिया भी वहां आ गई। बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। वह दो बच्चों को लेकर कांशीराम कालोनी में उमेश के साथ रह रही थीं। उमेश से मतभेद के बाद वह अब कटरा समान में रह रही है। बेटे रितिक को उमेश अपने साथ ले गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की। बच्चे ने मां के साथ जाने की बात कही तो पुलिस ने प्रिया के साथ बच्चे को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed