फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition to removal of post office from Municipal Corporation

Agra News: नगर निगम से डाकघर हटाने का विरोध

Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Opposition to removal of post office from Municipal Corporation
आगरा। नगर निगम भवन से सालों पुराने डाकघर को हटाकर संजय प्लेस में समायोजित करने का नगर निगम कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल और उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने संयुक्त रूप से इसपर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

दोनों ने डाक अधीक्षक आगरा को एक पत्र भेजकर दोबारा उसे निगम परिसर में स्थापित करने की मांग की है। कहा कि इस कदम से सिर्फ निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं, आगरा नगर निगम पेंशनर्स संघ ने डाकघर न हटाने के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा है। संघ के महेन्द्र सिंह फौजदार, सतीश शर्मा, भगवान सिंह वर्मा, निर्भय सिंह आदि ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed