फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition to increase the load of electricity meter arbitrarily

Agra News: मनमाने तरीके से बिजली मीटर का लोड बढ़ाने का विरोध

Sat, 22 Jul 2023 04:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jul 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Opposition to increase the load of electricity meter arbitrarily
मनमाने तरीके से बिजली मीटर का लोड बढ़ाने का विरोध
विज्ञापन

-भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में कहा है कि बिजली चोरी की आड़ में कर्मचारियों द्वारा बढ़ाया जा रहा मनमाना लोड रोका जाए। किसानों को खुले में घूम रहे गोवंशों से निजात दिलाई जाए।


ज्ञापन में कहा है कि अघोषित और अनियमित बिजली कटौती बंद की जाए। बढ़े हुए बिल भेजना बंद किया जाए। बिजली दफ्तरों मेें भ्रष्टाचार रोका जाए। बिजली चोरी करने की आड़ में मनमाने तरीके से लोड बढ़ाकर जनता के साथ अन्याय व उत्पीड़न बंद किया जाए। जर्जर लाइनें बदली जाएं। 440 वोल्ट की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए। बिजली सप्लाई कृषि क्षेत्र में कम से कम 20 घंटे रोजाना दी जाए। गरीब किसान, खेत मजदूरों को मुफ्त बिजली दी जाए। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य, प्रदेश सचिव तिलक सिंह यादव, ओमप्रताप दीक्षित, राजा ठाकुर, राधेश्याम शाक्य, बैंचेलाल राजपूत, शिवराज सिंह, भुवनेश राजपूत, सर्वेश कुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed