फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity for Agra cricketers, 45 players to participate in T20 Championship trials

Agra News: आगरा के क्रिकेटरों के लिए मौका, टी-20 चैंपियनशिप के ट्रायल में 45 खिलाड़ी लेंगे भाग

Wed, 11 Mar 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for Agra cricketers, 45 players to participate in T20 Championship trials
आगरा। मथुरा में आयोजित होने वाली टी-20 चैंपियनशिप के लिए आगरा के क्रिकेटरों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 15 मार्च को मथुरा में होगा, जिसमें आगरा के करीब 45 खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले यह ट्रायल 12 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन परीक्षाओं को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


आगरा के कोच प्रवेश भारद्वाज ने बताया कि आगरा के खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। शहर के कई मैदानों पर खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस कर अपनी फिटनेस और तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


प्रवेश भारद्वाज ने बताया कि करीब दस साल पहले मथुरा में प्रीमियर लीग आयोजित कराने की योजना बनाई गई थी। उस समय तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की नई गाइडलाइंस लागू हो गईं। इसके चलते उस समय प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। अब लंबे समय बाद इसे मथुरा क्रिकेट चैंपियनशिप के नाम से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्रीमियर लीग और इस तरह के आयोजनों को लेकर कई सख्त नियम भी लागू किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। उनका कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच होती हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed