{"_id":"667861655f6d50e8280f2dc0","slug":"operation-of-mumbai-banaras-weekly-special-train-extended-by-six-months-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-119524-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन छह माह बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन छह माह बढ़ा
Sun, 23 Jun 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे ने छह माह के लिए बड़ा दिया है। अब 27 दिसंबर तक ट्रेन का संचालन वाया मैनपुरी होगा। इससे यात्रियों को बनारस और मुंबई आने-जाने में राहत बनी रहेगी। पहले 1 जुलाई तक ही ट्रेन का संचालन किए जाने का आदेश था।
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। पहले इस ट्रेन का संचालन एक जुलाई तक ही करने के आदेश दिए गए थे। इसके कारण बनारस और मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन रेलवे ने उनके लिए ट्रेन का संचालन आगे बढ़ा दिया है। मुंबई से बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या 09183 का संचालन बढ़ाकर 25 दिसंबर तक और बनारस से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 09184 का संचालन 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व की भांति ही मैनपुरी और भोगांव दोनों स्टेशन पर ये ट्रेनों रुकेंगीं। बनारस से चलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन रात 21.05 मिनट पर और बनारस से मुंबई चलकर जाने वाली ट्रेन सुबह 4.10 बजे मैनपुरी पहुंचेगी।