{"_id":"617ef7faa959026d1f3b7d27","slug":"operation-cost-high-agra-news-agr513387468","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार रुपये तक महंगे हुए ऑपरेशन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार रुपये तक महंगे हुए ऑपरेशन...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों को विभिन्न मर्ज के ऑपरेशन कराने पर 10 से 15 फीसदी खर्चा बढ़ गया है। ऑपरेशन से पहले चिकित्सक एहतियातन छाती, हृदय और रक्त संबंधी कई तरह की जांच करा रहे हैं। इससे ऑपरेशन 2,500 से 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित हुए लोगों के सामान्य ऑपरेशन से पहले रक्त की जांच, छाती का एक्सरे, हृदय की ईसीजी-इको और पेट का अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। इससे करीब 3000 रुपये तक का खर्च आता है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो संक्रमित होने पर गंभीर हाल में रहे। इन तमाम जांचों से छाती-हृदय संबंधी परेशानी का पता चल जाता है। किसी में छाती-हृदय संबंधी दिक्कत मिलने पर ऑपरेशन टाल भी दिए जाते हैं। सामान्य लोगों के ऑपरेशन का खर्च लगभग वही है।
दिवाली बाद ऑपरेशन की ले रहे तारीख
आईएमए सचिव डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि पथरी, हार्निया, एपेंडिक्स समेत अन्य सामान्य ऑपरेशन करवाने वाले मरीज दिवाली बाद की तारीख ले रहे हैं। सामान्य तौर पर दिवाली के बाद सर्दी हो जाती है। सर्जरी के 15 से 20 फीसदी मामले बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन का खर्च
एपेंडिक्स: 26 से 28 हजार रुपये
हार्निया: 28 से 30 हजार रुपये
पित्त की थैली में पथरी: 28 हजार रुपये
पाइल्स: 18 हजार रुपये
गुर्दे की पथरी: 36 हजार रुपये
सिजेरियन: 30 हजार रुपये
बच्चेदानी: 30 हजार रुपये
(जैसा कि डॉ. सुनील शर्मा, निर्वाचित अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ आगरा ने बताया)