फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   open shops in agra full night due to ramadan

रमजान में यहां रातभर रहती है रौनक, लोग खरीदारी के साथ उठा रहे इन लजीज व्यंजनों का लुत्फ

Wed, 30 May 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 May 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
open shops in agra full night due to ramadan
खरीदारी करती मुस्लिम महिला - फोटो : अमर उजाला
रमजान के महीने में बाजार में रौनक दिखने लगी है। कुछ खास बाजारों घटिया मामू भांजा, मंटोला, नाई की मंडी, शाहगंज, सिंधी बाजार में रात तक दुकानें खुल रही हैं। साथ ही लजीज नॉनवेज व्यंजनों का भी लोग लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सहरी के समय तक दुकानों को खोला जा रहा है। फेनी, फल, इत्र, टोपियां, कपड़े, सुरमा, चश्मे आदि की दुकानों पर लोग दिख रहे हैं।सिंधी बाजार में पठानी सूट, कुर्ता पाजामा के नए स्टाइल आ चुके हैं और कुछ ईद से पहले आ जाएंगे। 
विज्ञापन


महिलाओं के लिए पर्स और कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। देर तक दुकानें खुलने के कारण शाम सात बजे के बाद ही इन बाजारों में लोग निकल रहे हैं।

open shops in agra full night due to ramadan
ख्ारीदारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में रात भर रोनक रह रही है। शहर के मंटोला से मस्जिद की ओर मोड़ पर एक के बाद एक 12 दुकानें फेनी की सजी हुई है। 

तरावीह पढ़ने के बाद लौटते हुए रोजेदार इन दुकानों पर रुके और फेनी के साथ दूध में डालते ही तैयार होने वाली सेवई खरीद रहे हैं। 

पास ही बिक रहे खजूर की वेराइटी पर भाव कम करने को लेकर ग्राहक बात कर रहे हैं, लेकिन दुकानदार उसे खाड़ी देशों का बताकर दाम कम नहीं कर रहा।

यहां भी बाजार है गुलजार 

इसी तरह नाई की मंडी में मस्जिद के पास ही बाजार सजा हुआ है। इत्र, सुरमा, जालीदार टोपी की दुकान पर ग्राहक हैं। एलईडी बल्बों की रोशनी में लोग खरीदारी करने आ जुटते हैं। 

बाजार की यह रौनक रात 3 बजे तक कायम रहती है। फल, फेनी और कपड़ों की दुकानों पर भीड़ ज्यादा है, हालांकि ईद की खरीदारी अभी शुरू नहीं हुई। अगले सप्ताह के बाद ईद की खरीदारी के बाद बाजारों की रौनक देखने लायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed