फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OP Rajbhar said SP denied rights of backward people

राजभर बोले: सपा ने पिछड़ों का हक डकारा, एक ही जाति को आरक्षण में किया शामिल; मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही ये बात

Wed, 06 Dec 2023 08:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिछवां (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिछवां (मैनपुरी) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 08:30 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रत्येक दशा में शोषित वंचित पिछड़ों का हक लेकर ही रहेंगे। उनके हक की लड़ाई के लिए वह 21 वर्षों से लगातार लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लोगों ने पिछड़ों का हक डकारा है।

विज्ञापन
OP Rajbhar said SP denied rights of backward people
कार्यक्रम में शामिल हुए ओपी राजभर और मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के विकासखंड सुल्तानगंज के गांव लहरा में शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ा वर्ग का जागरूकता महासम्मेलन बुधवार को हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उनके हित की लड़ाई के लिए 24 घंटे तैयार रहने की बात कही। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि गरीबों पर अत्याचार नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सात घंटे देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी। कहा कि प्रत्येक दशा में शोषित वंचित पिछड़ों का हक लेकर ही रहेंगे। उनके हक की लड़ाई के लिए वह 21 वर्षों से लगातार लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लोगों ने पिछड़ों का हक डकारा है। एक ही जाति यादवों को आरक्षण में शामिल किया है, लेकिन अब 100 दरोगा में से 11 दरोगा कश्यप, पाल, बंजारा, पिछड़े, मल्लाह समाज से शामिल होंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए निशुल्क इलाज के साथ एक देश एक शिक्षा का कानून भी लागू करेंगे। निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरण करने के साथ एक देश एक चुनाव कानून के तहत सभी के साथ निष्पक्ष भाव रखा जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में आने के बाद भाजपा को काफी अच्छी सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में परिवर्तन लाने का काम भी करेगी। मोदी की गारंटी की तर्ज पर 80 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे। दुनिया के तमाम देश भारत के प्रधानमंत्री के आगे नतमस्तक हैं।

विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि किसी भी गरीब को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आधार कार्ड से जनसेवा केंद्र से इलाज के लिए सुविधा है। 500 से लेकर 25 लाख तक का इलाज करने के लिए विधायक अपनी निधि से पैसे दे सकते हैं।

विज्ञापन

यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ग्राम प्रधान रामानंद कश्यप, सीमा चौहान, शशिप्रभा कश्यप, गंगाप्रसाद शाक्य, विनय चतुर्वेदी, विनोद बहेलिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed