फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 346 teacher transfer

अंतरजनपदीय स्थानांतरण: 346 शिक्षकों को सूची ने किया मायूस

Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
only 346 teacher transfer
कासगंज। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन से जारी की गई सूची ने जिले के 346 शिक्षकों को मायूस कर दिया है। मात्र 407 शिक्षक ही स्थानांतरण सूची में शामिल हुए हैं। जिन शिक्षकों के नाम सूची में आ गए हैं उन्होंने अपने गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि वे जिले से रिलीव हो सकें।
विज्ञापन

जिले में बाहरी जनपदों के 1315 शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने पर इन सभी शिक्षकों ने अपने आवेदन किए लेकिन इनमें से 994 शिक्षक ही काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हुए। अधिकारियों ने आवश्यक अभिलेख आदि परीक्षण करने के बाद इनमें से 753 शिक्षकों को पात्र मानते हुए शासन को सूची भेज दी। शासन से इन शिक्षकों की जो सूची जारी की है उनमें से 407 शिक्षकों को ही पात्र माना। जबकि 346 शिक्षकों के नाम सूची से बाहर कर दिए। जिससे ये शिक्षक मायूस हो गए है। जिन शिक्षकों के नाम सूची में शामिल हो गए हैं उन्होंने अपने स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। ऐसे शिक्षक अपने विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर कार्यमुक्त होने की प्रक्रिया अपनाने में जुटे रहे। इससे वे मंगलवार तक जिला से रिलीव होकर अपने जनपद में जाकर ज्वाइनिंग कर सकें।
विज्ञापन

127 शिक्षक ही मिले जनपद को
अंतरजनपदीय स्थानांतरण की जो सूची शासन से जारी की गई है उसमें जिले को मात्र 127 शिक्षक ही मिले हैं। स्थानांतरण से कम शिक्षक मिलने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है। सूची में जो शिक्षक शामिल हुए हैं उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षकों को जिला से स्थानांतरित होने से पहले अपने विकास क्षेत्र से कार्यमुक्त होना पड़ता है। जिससे शिक्षक इस प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। - अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed