फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online review meeting of Chancellor Anandiben Patel with Vice Chancellors and colleagues of universities on various issues

Agra University: युवोत्सव में कराई जाएंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं, कुलाधिपति ने दिए ये निर्देश

Fri, 03 Jun 2022 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 03:04 PM IST
सार

कुलाधिपति ने ऑनलाइन बैठक में रस्सीकूद, खो-खो आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले संगीत, कला और रंगमंचीय कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए कहा है।
 

विज्ञापन
Online review meeting of Chancellor Anandiben Patel with Vice Chancellors and colleagues of universities on various issues
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के युवोत्सव में अब सांस्कृतिक, साहित्यिक के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और सहयोगियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने खेलकूद में रस्सीकूद, लंबीकूद, पिरामिड, मलखम, बाधा दौड़, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, भाला फेंक आदि खेलों को शामिल करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को राजभवन में किया जाएगा सम्मानित

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा राजभवन में उपस्थिति रहे, जबकि विश्वविद्यालय के अधिकारी और शैक्षणिक स्टाफ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में जुड़ा। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को किसी न किसी पाठ्य सहगामी गतिविधि से जोड़ने पर जोर दिया है। भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले संगीत, कला और रंगमंचीय कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए कहा। खेल पहले कॉलेज स्तर पर उसके बाद विश्वविद्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालयों से खेलो इंडिया में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को राजभवन में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से ही लिखवाए जाएं देश भक्ति के गीत 

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पांच देश भक्ति गीत बजाए, गीत छात्र-छात्राओं से ही लिखवाए जाएं। राष्ट्रीय पर्वों के दूसरे दिन अभियान चलाकर विश्वविद्यालय परिसरों की सफाई किए जाने और उसमें संस्थान के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर अधिकारी और कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को शामिल कराने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन से बैठक में प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. अचला गक्खड़, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. रीता निगम जुड़े, सहायक कुलसचिव अनूप कुमार व ममता सिंह की उपस्थिति रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed