{"_id":"5f6e21818ebc3e9bf00e015d","slug":"online-education-fraud-kasganj-school-kasganj-news-agr4608943173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा न होने से स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा न होने से स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतें
विज्ञापन
कासगंज। मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक शिक्षा एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से स्कूलों में फीस जमा न होने से उत्पन्न हो रही समस्या के संबंध में अवगत कराया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के कारण छह माह से विद्यालयों में अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे। इससे स्कूलों के संचालन में समस्या आ रही है। बच्चों का अहित न हो इसके लिए स्कूलों के संचालकों ने ऑनलाइन शिक्षा की भी व्यवस्था कर रखी है। फीस जमा न होने से स्कूलों में शिक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को वेतन तक देने में दिक्कतें आ रही हैं।
स्कूलों को बिजली बिल, टैक्स आदि सभी जमा करने पड़ रहे हैं। यदि कोई अभिभावक कोरोना रिलीफ प्रार्थना पत्र देता है तो संचालक ऐसे अभिभावकों के लिए फीस में रियायत देने को भी तैयार हैं। इस अवसर पर देवी चरण, नेम सिंह, धमेंद्र कुमार, मधुर पुंढीर, संजय उपाध्याय , अनुपम शर्मा ,विवेक कुमार आदि विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।