फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Batting In IPL Match Ssp Will Write For Ban App

हाईटेक हुए सटोरिये, एप से लगा रहे सट्टा, एसएसपी ने कहा- बंद कराने के लिए कंपनी को लिखेंगे पत्र

Mon, 26 Oct 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:18 AM IST
सार

एसएसपी ने कहा, एप बंद कराने के लिए कंपनी को पत्र लिखेंगे, सटोरियों के बारे में मिले सुराग 

विज्ञापन
Online Batting In IPL Match Ssp Will Write For Ban App
सट्टा

विस्तार

मोबाइल एप से 50 से ज्यादा सटोरिये सट्टा लगा रहे हैं। ये कमला नगर, सदर और न्यू आगरा के हैं। हाल ही में गिरफ्तार सटोरियों के मोबाइल फोन से इनके बारे में जानकारी मिली। इनमें से 10 से ज्यादा ऐसे हैं जो दिखावे के लिए नौकरी और व्यापार करते हैं लेकिन उनका असली काम सट्टा लगाना ही है।
विज्ञापन


ये सभी मोबाइल एप से सट्टा लगाते हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि उन एप की भी जानकारी हो गई है जिनके माध्यम से सट्टा लगाया जा रहा है। इन्हें बंद कराने के लिए कंपनी को पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि हाल ही में 20 से ज्यादा सटोरिए गिरफ्तार हुए हैं और भी कई के बारे में सूचना आई है। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दौरान ये सटोरिए सक्रिय हुए हैं। कई ऐसे हैं जो पूर्व में आगरा से जेल गए लेकिन अब दिल्ली, देहरादून, नोएडा, गुड़गांव आदि जगहों पर रहकर सट्टा लगा रहे हैं। इनके बारे में संबंधित जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। एप को प्ले स्टोर से हटाने के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सटोरियों की कुंडली बना रही पुलिस 
सट्टे में जेल भेजे जा रहे लोगों का अब डोजियर यानी कुंडली तैयार की जा रही है। इसमें सिर्फ गिरफ्तार सटोरिए की नहीं, बल्कि उसके साथ सट्टा लगाने वाले उसके साथियों की जानकारी भी है। कमला नगर और न्यू आगरा में पकड़े गए सटोरियों ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इसे भी दर्ज कर लिया है। 

पांच से दस हजार में लॉगिन आईडी और पासवर्ड 
पुलिस के अनुसार, सटोरियों को प्ले स्टोर या अन्य तरीके से मोबाइल एप डाउनलोड कराया जाता है। इसके बाद दिल्ली, जयपुर और मुंबई में बैठे सरगना पांच से दस हजार रुपये की वसूली करते हैं।

इसके लिए लेन-देन ऑनलाइन ई वालेट से किया जाता है। एप के सरगना लॉगिन आईडी और पासवर्ड देते हैं। सदर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजे आरोपी सटोरिये जयपुर और दिल्ली के सरगना के संपर्क में थे, जबकि कमला नगर में पकड़े सटोरिये मुंबई के सरगना के संपर्क में थे। 

ये पकड़े जा चुके हैं सटोरिये
थाना कमला नगर पुलिस एक महीने में शैलेंद्र, मनीष, विवेक अग्रवाल, धीरेंद्र पांडेय, गौरव पाराशर, सौरभ तिवारी, शशांक सारस्वत, दिलशाद, सुनील, इरसाद, यूनिस, दीपक, विवेक को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। थाना सदर पुलिस ने राजेश, धनन्जय, सुनील कुमार, मदनमोहन और अनूप को गिरफ्तार किया था। इनमें से आधे से ज्यादा मोबाइल एप से सट्टा लगा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed