{"_id":"5de248d78ebc3e547865aa02","slug":"onion-price-today-in-sikandra-mandi-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में भी आंसू निकालेगा प्याज, नासिक से आपूर्ति है बंद, 10 दिन तक नीचे नहीं उतरेंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में भी आंसू निकालेगा प्याज, नासिक से आपूर्ति है बंद, 10 दिन तक नीचे नहीं उतरेंगे दाम
Sat, 30 Nov 2019 04:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
80 रुपये किलो बिक रहा प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बारिश से बर्बाद हुई फसल के कारण ताजनगरी की सब्जी मंडियों में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। आगरा में नासिक से प्याज की आवक एकदम बंद है और अलवर से ही प्याज की आपूर्ति हो रही है। थोक में महंगी होने के कारण व्यापारी भी घाटे की आशंका से प्याज के ट्रक खरीदने से बच रहे हैं कि कहीं महंगी खरीदने के बाद प्याज के दाम एकदम न गिर जाएं।
प्याज के आयात की अनुमति देने के बाद भी मंडियों में विदेशी प्याज की आवक नहीं हुई है। सिकंदरा स्थित सब्जी एवं फल मंडी में प्याज के दो से तीन ट्रक ही हर दिन आ रहे हैं।
दरअसल, प्याज की थोक कीमतें नासिक में ही 60 से 65 रुपये के बीच हैं। ट्रक का भाड़ा जोड़कर मंडियों में थोक व्यापारी को ही प्याज महंगा पड़ रहा है। इसकी जगह अलवर से प्याज की थोक कीमत तो बराबर है, पर ट्रक का भाड़ा नासिक से कम है। ऐसे में अलवर से ही प्याज की आपूर्ति हो रही है।

नई फसल के आने पर कम होंंगे दाम
नासिक की महंगी प्याज की जगह अलवर की प्याज इसी वजह से व्यापारियों की पसंद बनी हुई है। सब्जी मंडी में थोक कारोबारी नितिन कोचर ने बताया कि नई फसल के आने तक प्याज की कीमतों में कमी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। हम भी रिस्क नहीं ले सकते।
थोक कारोबारी ने बताया कि प्याज की कीमतों को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। कोई पॉलिसी आ जाए और एकाएक कीमतें नीचे आ जाएं तो हमें ज्यादा घाटा होगा। यही नहीं, प्याज की मांग भी इस समय बेहद कम है। महंगी होने के कारण लोग भी नहीं खरीद रहे।