फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Prisoner Released After Bail Four Others Await Review in Agra Jail

यूपी: जमानत के बाद भी जेल में बंद  पांच बंदी, एक को मिली रिहाई; चार की आर्थिक स्थिति की होगी जांच

Tue, 06 Oct 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

जिला कारागार में ऐसे पांच बंदियों को चिह्नित किया गया, जिनकी जमानत हो चुकी है लेकिन आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण वे जेल से बाहर नहीं आ सके। अधिकार प्राप्त समिति ने एक बंदी को रिहा कराने का निर्णय लिया, जबकि चार की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
 

विज्ञापन
One Prisoner Released After Bail Four Others Await Review in Agra Jail
आगरा जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जिला कारागार में अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। ऐसे पांच बंदियों को चिह्नित किया गया, जिनकी जमानत हो चुकी है लेकिन आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से वे जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार प्रथम ने बताया कि समिति का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद बंदियों को विधिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक असमर्थता के कारण अपनी रिहाई का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से एक बंदी को मुक्त कराने का निर्णय भी लिया गया। वहीं, शेष चार बंदियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति की विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ)को निर्देशित किया गया। बैठक में समिति के सदस्य मनोज, अपर पुलिस आयुक्त हरि ओम शर्मा, अधीक्षक जिला कारागार हरीओम शर्मा व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed