फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One post of assistant teacher in Hindi is vacant, selection board sent five

हिंदी में सहायक अध्यापक का एक पद खाली, चयन बोर्ड ने पांच भेजे

Tue, 30 Nov 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
One post of assistant teacher in Hindi is vacant, selection board sent five
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के पदों को भरे जाने के लिए जारी की गई चयन सूची में कमियां हैं। विद्यालयों के विभिन्न विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष अधिक अध्यापकों का चयन करके भेज दिया गया है। वहीं, जो विषय विद्यालय में नहीं हैं, उनके भी अध्यापक भेजे गए हैं। अब चयनित अध्यापकों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। जनता इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर में हिंदी में सहायक अध्यापक का एक पद रिक्त है, लेकिन बोर्ड ने पांच का चयन करके भेजा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार का कहना है कि जनता इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर में हिंदी विषय के अलावा सामाजिक विज्ञान विषय के रिक्त एक पद के सापेक्ष चार सहायक अध्यापक चयनित करके भेजे गए हैं। संस्कृत प्रवक्ता का कोई पद और विषय नहीं है, यहां संस्कृत विषय का प्रवक्ता का चयन करके भेजा गया है। जनता इंटर कॉलेज, खेरागढ़ में भी पांच सहायक अध्यापक असंगत विषयों के भेजे गए हैं। इन्हें कार्यभार नहीं ग्रहण कराया गया है।
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, जैंगारा, जवाहर इंटर कॉलेज, शीतल कुंड, जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद में भी रिक्त पदों के सापेक्ष अधिक अध्यापकों का चयन करके भेजा गया है। डॉ. नरवार ने इसकी जानकारी चयन बोर्ड के अधिकारी एसएन चौरसिया को दी गई है। उनका कहना है कि अधियाचन के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन करके भेजा गया है। डॉ. नरवार का आरोप है कि कुछ विद्यालयों में प्रबंधक अध्यापकों को नियुक्ति देने के लिए रुपये भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यालयों में विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष अधिक सहायक अध्यापक व प्रवक्ताओं का चयन करके भेजा गया है, या फिर विषय नहीं है अध्यापक का चयन करके भेजा गया है, इसकी जांच करके रिपोर्ट चयन बोर्ड को दी जाएगी। विद्यालयों में नियुक्ति के लिए कोई भी अभ्यर्थी रुपये कतई न दे, रुपये मांगे जाने पर शिकायत करे। - मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed