{"_id":"5f85a3428ebc3e9b9f372008","slug":"one-more-chance-to-get-web-registration-for-admission-in-graduate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय: स्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय: स्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका
Wed, 14 Oct 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोल दी है। छात्र-छात्राओं के पास 20 अक्तूबर तक का मौका है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं वेब रजिस्ट्रेशन कराकर कॉलेजों व विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि अब वेब रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपये जमा करने होंगे। पहले यह राशि 100 रुपये थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पहले 30 अगस्त और फिर 15 सितंबर निर्धारित की। इस अवधि के बाद प्रक्रिया बंद कर दी गई।
विज्ञापन
छात्रों को वेब रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका दिया गया है। हालांकि सेंट जोंस, आरबीएस, आगरा कॉलेज, बैकुंठी देवी और श्रीमती बीडी जैन आदि कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
आवासीय संस्थानों की सीटें भी खाली हैं
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों के पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक वेब रजिस्ट्रेशन खोलने के पीछे उद्देश्य खाली सीटों को भरना भी है।
आवासीय संस्थानों की सीटें भी खाली हैं
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों के पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक वेब रजिस्ट्रेशन खोलने के पीछे उद्देश्य खाली सीटों को भरना भी है।