फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lift not working for 9 months, the other operated only occasionally

Agra: जिला महिला अस्पताल का हाल, एक लिफ्ट नौ महीने से खराब; दूसरी कभी-कभार ही संचालित

Wed, 31 Jan 2024 10:03 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2024 10:03 AM IST
सार

आगरा जिला महिला अस्पताल का हाल चौंकाने वाला है। यहां गर्भवतियों और प्रसूताओं के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले नौ महीने से खराब है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
One lift not working for 9 months, the other operated only occasionally
लेडी लायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट चलने से ज्यादा खराब ही पड़ी रहती है। इससे गर्भवतियों व प्रसूताओं को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। लिफ्ट खराब होने के बाद ठीक होने में भी कई हफ्ते लग जाते हैं। मजबूरी में उन्हें सीढ़ियों या रैंप का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए 100 शैया बिल्डिंग बनाई गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक गर्भवती इलाज के लिए आती हैं। प्रतिदिन 20 से 22 प्रसव होते हैं। अस्पताल में जांच के लिए दूसरे तल पर जाना होता है। प्रसव के बाद प्रसूता को तीसरी मंजिल पर बने वार्ड में रखा जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 2 लिफ्ट लगवाई गई हैं, जिसमें से एक लिफ्ट हमेशा बंद रहती है और दूसरी लिफ्ट यदा-कदा संचालित होती है। वर्ष 2023 में लिफ्ट को 2 बार ठीक कराया गया। उसके बाद फिर से लिफ्ट से खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक करा रहे
जिला महिला अस्पताल की मुख्य अधीक्षिका डॉ. नीलम रानी का कहना है कि लिफ्ट को ठीक कराने का काम चल रहा है। लिफ्ट का कुछ पार्ट ठीक होने के लिए भेजा हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed