फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One doctor and degree put in 65 places exposed in raids hospitals-labs running illegally in 26 districts

एक डॉक्टर और 65 जगह लगा दी डिग्री: छापे में खुली पोल, 26 जिलों में अवैध तरीके से चला रहे अस्पताल-लैब

Thu, 29 Jun 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

2023-24 के पंजीकरणों के ऑनलाइन सत्यापन में 15 डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा मिला था। इनके नाम से प्रदेश भर में 449 अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक चल रहे हैं। इसमें डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के सबसे ज्यादा 65 संस्थान हैं।
 

विज्ञापन
One doctor and degree put in 65 places exposed in raids hospitals-labs running illegally in 26 districts
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय। योग्यता-एमडी पैथोलॉजिस्ट। पता-ज्योति नगर एत्मादपुर शाहदरा (रिकाॅर्ड के अनुसार)। इनके नाम से 26 जिलों में 65 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब हैं। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने बीते महीने एक और पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए अपनी डिग्री लगाई है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकीय संस्थानों के 2023-24 के पंजीकरणों के ऑनलाइन सत्यापन में 15 डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा मिला था। इनके नाम से प्रदेश भर में 449 अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक चल रहे हैं। इसमें डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के सबसे ज्यादा 65 संस्थान हैं। इसके बाद फिर बीते महीने उन्होंने अपनी डिग्री से ट्रांस यमुना कॉलोनी में दिव्या पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए आवेदन किया है। बुधवार को यहां छापे में टीम को बोर्ड पर नाम लिखा मिला। अंदर कुर्सियां रखी थीं। यहां मिले संचालक ने बताया कि डॉ. मनीष के नाम से लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। लाइसेंस होने के बाद सेटअप लगाया जाएगा। टीम ने बोर्ड को हटवाते हुए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनीष ने एक ही लैब में सेवाएं देना स्वीकारा था

डॉ. मनीष को सीएमओ की ओर से नोटिस भेजा गया था। उसे लौटा दिया था। कार्यालय में आए उनके शपथपत्र में सिर्फ एक केवल पैथोलॉजी में सेवाएं देना स्वीकारा गया था। इस पर उनके नाम से पंजीकृत अन्य लैब पर छापा मारकर सील किया जा रहा है। सोमवार को भी इनके नाम से एक लैब सील की है। विभाग की जांच में डाॅ. मनीष का निवास बुलंदशहर में होने की जानकारी मिली है।
 
विज्ञापन

इन शहरों में ये हैं इस नाम से पंजीकृत

- आगरा: आगरा हेल्थ केयर पैथोलॉजी, श्री गणेश पैथोलॉजी, सना डायग्नोस्टिक सेंटर, समय पैथोलॉजी लैब, एसजी पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर, राधाकृष्ण पैथोलॉजी, ग्लोबल हॉस्पिटल।
- अलीगढ़: मैक्स पैथ लैब, क्वालिटी पैथोलॉजी लैब, श्रीमती चमेलीदेवी मेमोरियल हॉस्पिटल (इसी नाम से दो लैब)।
- आजमगढ़: सुपर पैथ लैब, विजय मेडिकेयर सेंटर, न्यू लाइफ पैथोलॉजी।
- बहराइच: केयर डायग्नोस्टिक।
- बाराबंकी: विमल पॉली क्लीनिक, आदर्श पैथोलॉजी।
- बरेली: एसएम पैथोलॉजी लैब।
- बुलंदशहर: डॉक्टर्स पैथ लैब।
- देवरिया: डी क्योर डायग्नोस्टिक सेंटर, बुद्धा हॉस्पिटल।
- इटावा: एसडी पैथोलॉजी सेंटर, मेडिकेयर पैथोलॉजी, एसआर पैथोलॉजी-दो, बाबा पैथोलॉजी।
- फिरोजाबाद:श्री सांवरिया हॉस्पिटल, संगम पैथोलॉजी सेंटर, एमएल सिद्धार्थ डे केयर, नारायन पैथोलॉजी लैब, केदार पैथोलॉजी सेंटर, आस्था हॉस्पिटल।
- गौतमबुद्ध नगर: प्रधान पैथोलॉजी लैब।
- गोंडा: शशि पैथोलॉजी, शिव पैथोलॉजी, शशि डायग्नोस्टिक सेंटर।
- गोरखपुर: आकाश डायग्नोस्टिक-दो।
- हापुड़: एक्युरेट सॉल्यूशन डायग्नो पैथोलॉजी लैब।
- हरदाई: मॉडर्न पैथोलॉजी सेंटर, बालाजी पैथोलॉजी एंड आरके क्लीनिक।
- हाथरस: राधिका पैथोलॉजी, शर्मा क्लीनिक, मन्नत पैथ लैब्स।
- जौनपुर: नियो हेल्थ पैथोलॉजी लैब्स।
- कन्नौज: मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेंटर, साइंटिफिक पैथ लैब, देव पैथोलॉजी।
- कानपुर: सैनिक पैथोलॉजी, एवन ज्ञान पैथोलॉजी, यूनीकेयर डायग्नोस्टिक, प्रकाश पैथोलॉजी, अनुपम पैथोलॉजी।
- लखीमपुर खीरी: धौरारा डायग्नोस्टिक सेंटर।
- लखनऊ: पुष्कर मेडिकल इमेजिंग एंड रिसर्च सेंटर, सक्षम डायग्नोस्टिक सेंटर।
- मथुरा: लाइफ केयर पैथोलॉजी।
- मिर्जापुर: ओम शांति हास्पिटल, युनाइटेड पैथ लैब, आदर्श पैथोलॉजी।
- प्रयागराज: मां शारदा पैथोलॉजी।
- संभल: ममता नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर।
- वाराणसी: श्री सिद्धेश्वर नाथ पैथोलॉजी सेंटर, ओम पैथोलॉजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed