फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died fiver injured in car accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत, पांच घायल

Sun, 09 Jun 2019 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
one died fiver injured in car accident on agra lucknow expressway
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से लखनऊ की ओर से जा रही कार आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


हादसा फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान ओमकार के रूप में हुई। वहीं राजकुमार (22) पुत्र रघुवर पाल, रामजीत (20) पुत्र रामपाल, जगदीश (25) पुत्र रामदेव पाल, सुरेश पुत्र धर्म दास व राजू घायल हैं। सभी बहराइच के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे। सुबह तकरीबन छह बजे इनकी कार नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में कार चालक ओमकार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली की है। इसका नंबर DL 1RT 7210 हैं। माना रहा है कि बहराइच के युवक कार को किराये पर लेकर जा रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed