{"_id":"5b0e9fab4f1c1bb36e8b54f1","slug":"one-died-and-two-injured-in-wall-collapse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक की मौत दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 30 May 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बुधवार को कोतवाली के राधिका बिहार में बिल्डिंग मैटेरियल शॉप की दीवार गिरने से नीचे दबे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
ट्राली में ईंट भरते हुए दीवार गिरने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली के हनुमान नगर निवासी अजय कुमार चौधरी की राधिका बिहार में शिवा ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।
बुधवार की प्रात: तीन मजदूर ट्राली में ईंटों को भरने में जुटे थे। इसी बीच बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। गिरी दीवार की नीचे तीनों मजदूर दब गए।

चीख-पुकार सुनकर मालिक समेत आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से दबे मजदूरों को निकाला।
हाथरस के मुरसान और हाल महेंद्र नगर निवासी भूरा सिंह पुत्र जगवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गोपालधाम निवासी पातीराम पुत्र वीरी और वीरपाल पुत्र सौदान सिंह घायल हो गया।
घायलों को हास्पिटल मेें भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान मालिक के मध्य समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।