{"_id":"5f3fe63f8ebc3e873f79dac8","slug":"one-death-and-24-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: संक्रमण के बाद टीबी रोगी की मौत, 24 नए मरीज भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: संक्रमण के बाद टीबी रोगी की मौत, 24 नए मरीज भी मिले
Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमित मृतकों की संख्या 105 हो गई है। 24 नए मरीज भी मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2445 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हरीपर्वत निवासी 63 वर्षीय टीबी रोगी का पहले इलाज चल रहा था। अचानक उसके कफ में खून आने लगा। जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में संक्रमित मृतक संख्या अब 105 है। 24 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक 2445 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2069 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले में 271 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 148 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। शुक्रवार तक आगरा में 92013 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण दर 2.66 प्रतिशत है।