{"_id":"6058cd0f8ebc3ef1095d20b7","slug":"one-dead-in-road-accident-kasganj-news-agr4857520114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरा
विज्ञापन
कासगंज के मोहनपुरा के समीप सड़क हादसे में मृतक सुनील का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार सुनील कुमार (40) पुत्र सतराम निवासी गांव बस्तर सुन्नगढ़ी हुआ। वह दिल्ली में निजी बस में परिचालक का काम करता था। वह दिल्ली से बस से गांव में परिवार के ताऊ की तेहरवीं में शामिल होने आ रहा था। मोहनपुरा के समीप बस खराब हो गई तो वह वहां उतर गया और टेंपो में सवार होकर कासगंज आने लगा। मोहनपुरा से कुछ दूरी पर ही टेंपो में सामने से तेज गति से आ रहे लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे सुनील गंभीर घायल हो गया। हादसे पर लोग एकत्रित हो गए और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब जानकारी उसके परिजनों को हुई उनमें कोहराम मच गया। परिजन भी मौके प पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में था इकलौता, परिवार की थी जिम्मेदारी
मृतक सुनील अपने परिवार में इकलौता था। उसके कोई भाई नहीं था, इस कारण परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। वह अपनी 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान के लिए रिश्ता तलाश कर रहा था। उसकी मौत से पत्नी शोभादेवी का रो रोकर बुरा हाल था।

कासगंज के मोहनपुरा के समीप सड़क हादसे में मृतक युवक के परिजन विलाप करते।- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन