फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,one dead and9 injured in road accident

श्रद्धालुओं से भरे वाहन ने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत 9 घायल

Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
,one dead and9 injured in road accident
कासगंज ढोलना में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त लोडर - फोटो : KASGANJ
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर के समीप श्रद्धालुुओं से भरे वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वाहन सवार श्रद्घालुओं में से एक की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। दो घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है जबकि बाकी को फिरोजाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव टीकरी थाना जसराना निवासी रामवीर सिंह यादव (42) पुत्र बाबूराम लोडर टेंपो से परिवार के साथ गंगीरी के समीप गांव रतरोई मंदिर में देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। जब श्रद्धालुओं से भरा लोडर टेंपो गांव महावर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर में सवार रामवीर सिंह, महेश, विनोद, प्रमोद, सुरेंद्र, सिलेटी, देवेंद्र, धर्मवीर, राजन और गुरुदयाल गंभीर घायल हो गए। लोडर वाहन गुरदयाल चला रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां रामवीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद व सुरेंद्र को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य सात घायल फिरोजाबाद के निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तेज आवाज दर्द और चीख पुकार
हादसा रविवार की रात साढ़े दस बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि लोडर टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तेज आवाज आई। घायल दर्द से चीखने लगे। आस-पास के लोग भी मदद को दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
वर्जन:
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं। ढोलना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अज्ञात वाहन की जानकारी करें। सभी घायलों की हालत में सुधार है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed