फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Call Phone Hacked: 5.55 Lakh Stolen From Agra Man’s Bank Accounts

एक कॉल और मोबाइल हैक: खाते से उड़ाए 5.55 लाख रुपये, फिर पीड़ित की चालाकी से तुरंत खाते में लौटी इतनी रकम

Mon, 28 Sep 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 08:06 AM IST
सार

अनजान नंबर से आई कॉल के बाद आगरा के एक व्यक्ति का मोबाइल हैक होने का आरोप है, जिसके बाद दो बैंक खातों से 5.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 95 हजार रुपये वापस करा दिए और साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
One Call Phone Hacked: 5.55 Lakh Stolen From Agra Man’s Bank Accounts
अनजान नंबरों से लगातार कॉल आ रही है? - फोटो : AI

विस्तार

आगरा में अनजान नंबर से आई कॉल के बाद मोबाइल फोन हैक हो गया। साइबर ठगों ने पीड़ित के दो बचत खातों से 5.55 लाख रुपये पार कर लिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने 95 हजार रुपये वापस करवाए हैं। उधर थाना साइबर क्राइम पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


श्रीनगर कॉलोनी निवासी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कमला नगर स्थित अपने साले के घर थे। इसी दौरान एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास कॉल आई। आरोप है कि कॉल आने के बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों से रकम निकालनी शुरू कर दी। कई बार में कुल 5.55 लाख रुपये निकाले गए।
विज्ञापन


पीड़ित तत्काल कमला नगर थाने पहुंचे। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और कुल 95 हजार रुपये वापस कराए। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजान कॉल से रहें सावधान
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि अनजान नंबर से आई कॉल पर कोई लिंक न खोलें और न ही मोबाइल की स्क्रीन साझा करें। बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी को न बताएं। संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed