फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested for booking illegal railway e-ticket

Agra News: रेलवे की अवैध ई-टिकट बुक करते एक गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
One arrested for booking illegal railway e-ticket
कासगंज आरपीएफ की हिरासत में आरोपी सादाब। - फोटो : कासगंज आरपीएफ की हिरासत में आरोपी सादाब।
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार को रेलवे की अवैध रूप से ई-टिकट बुक करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आराेपी प्रतिबंधित गदर, नेक्सस और नासा सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गर्मियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए टिकट बुक कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। तत्काल में टिकट बुक कराने के लिए बुकिंग विंडो पर मारामारी रहती है। अवैध रूप से टिकट बिक्री करने वाले लोगों पर रेलवे की नजर बनाए रखता है। रविवार को आरपीएफ को पटियाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में अवैध रुप से ई-टिकट बेचने की सूचना मिली।
विज्ञापन

आरपीएफ कर्मी बताए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने अवैध ई-टिकिट बुक करते शादाब निवासी मोहल्ला पूरबथोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, 5 अवैध आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी, 53 रेलवे के ई-टिकट, और प्रतिबंधित गदर, नेक्सस, और नासा सॉफ्टवेयर बरामद किए। आरोपी मुंबई और गुजरात सहित अन्य स्थानों की तत्काल व अन्य श्रेणी की टिकिट बुक करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना ने बताया कि रेलवे की ई-टिकिट बुकिंग के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित साफ्टवेयर गदर , नेक्सस, और नासा की मदद से अवैध पर्सनल यूजर आईडी के इस्तेमाल से टिकट बनाकर 250 रुपये से 500 रुपये तक लोगों से वसूलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed