{"_id":"649be01c162ef1b22f06ca77","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-lost-his-life-while-playing-doctor-told-reason-for-his-death-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले
Wed, 28 Jun 2023 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
डेढ़ साल का मासूम घर में खेल रहा था। वो दीवार के पास पहुंचा तो एक झटके के साथ जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता की गोद में डेढ़ साल का मासूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह क्षेत्र के चांगोली गांव में डेढ़ साल के मासूम की जान इस तरह चली जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। बच्चा घर में खेल रहा था, उसी दौरान दीवार के एक सुराग से निकले सांप ने उसे काट लिया। घर के सदस्य कुछ भी नहीं समझ पाए। बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे तत्काल ही उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन बच्चे के जीवत होने की उम्मीद में सपेरों से ढाक बजवा रहे हैं।
विज्ञापन
यहां का है मामला
बाह के चांगोली गांव में घर में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। बाह सीएचसी पर मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद में ढाक बजवा रहे हैं। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पूरन सिंह का बेटा घर में कूलर के पास खेल रहा था। दीवार के सुराख से निकले सांप ने उसे डस लिया। इसके साथ ही बच्चा जोर से चीखा और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़े घरवालों के होश
ये देख घरवालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग डेढ़ साल के मासूम गगन को तत्काल ही बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच करके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को घर ले आए।ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: मासूम भाई को मां की तरह दुलार करती है परी, अचानक हुए बदलाव के बाद जिम्मेदार हो गई बेटी