फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One and a half year old boy dies after falling into a drain while playing

Agra News: खेलते समय नाले में गिरकर डेढ़ वर्षीय बालक की मौत

Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old boy dies after falling into a drain while playing
किरावली के गांव मिढ़ाकुर में नाले में गिरकर डेढ़ वर्षीय किशोर की गई जान घर में मचा कोहरा मृतक इ
किरावली(आगरा)। क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे घर के सामने खेलते समय डेढ़ वर्षीय अयान पुत्र शकील आगरा-जयपुर हाईवे के किनारे बने करीब 6 फीट गहरे नाले में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। करीब 4 घंटे बाद नाले में उसका शव दिखा।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि बच्चे के लापता होने पर उसकी तलाश की जा रही थी। रात करीब 9:30 बजे अयान के ताऊ अफसर ने नाले में टॉर्च लगाकर देखा तो नाले में वह पड़ा दिखा। ग्रामीणों ने अयान को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। बुधवार सुबह परिजन ने बगैर किसी कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। ताऊ अफसर बताया कि अयान के पिता शकील भैंस की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। एक वर्ष पूर्व ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। अयान अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बच्चों में सना (12), रिहान (10), इनाया (8), जियान (6) हैं। बेटे की मौत से मां नरगिस की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

खुला पड़ा है लोक निर्माण विभाग का नाला
मृतक अयान के ताऊ अफसर ने बताया कि यह नाला हाईवे किनारे है, जो खुला पड़ा है। कहा कि यदि नाला ढका होता तो शायद अयान की जान नहीं जाती। बताया कि पूर्व में गांव रुनकता में भी एक किशोर की नाले में गिरकर जान जा चुकी है। प्रधान के प्रतिनिधि मनु सोलंकी का कहना है कि सड़क किनारे सभी नाले ढके होने चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed