{"_id":"6310f4252ec8b76c37691bed","slug":"one-accused-arrested-for-selling-narcotics-mainpuri-news-agr5453973108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोलियां बेच रहा एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोलियां बेच रहा एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भोगांव।
थाना पुलिस ने कस्बा में एक स्थान पर नशे की गोलियां बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया।
पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि बस स्टैंड तिराहा के पास एक युवक मौजूद है, उसके पास नशीला पदार्थ है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने टीम के साथ दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली तो कब्जे से नशे की प्रतिबंधित करीब 100 गोलियां बरामद हुईं।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सनम गिहार निवासी रेलवे स्टेशन रोड कालोनी बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक जहरखुरानी करने वाले गिरोह का सदस्य है। बरामद माल को जब्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।